*ईश्वर के सम्बन्ध में मार्क्सवादियों के विचार*
![]() |
*योगबल और अलौकिक शक्ति* |
बौद्धमत स्वयं भारतीय भौतिकवादियों का वैदिक धर्म के विरुद्ध एक विद्रोह है। यह कणाद तथा कपिल की धाराओं को कायम रखता है। कणाद का परमाणुवाद डिमोक्रिट्स के परमाणुवाद से बहुत मिलता-जुलता है। कपिल की युक्ति है-'केवल विचार का ही अस्तित्व नहीं है, क्योंकि बहिर्जगत् का भी हमको सहज प्रत्यय है।' इसलिये यदि एक का अस्तित्व नहीं है तो दूसरे का भी अस्तित्व नहीं। फिर केवल शून्य ही रह जाता है । (साख्यदर्शन प्रथम खण्ड, सूत्र ४२-४३) इसके ऊपर विज्ञानभिक्षु की टीका और भी स्पष्ट है। विचार ही केवल मात्र वास्तविकता नहीं है, क्योंकि भूत और विचार दोनों का प्रमाण सहज प्रत्यय है। यदि इस प्रमाण से भूत सिद्ध नहीं है, तो विचार भी सिद्ध नहीं होता, क्योंकि दोनों का प्रमाण से भूत सिद्ध नहीं है, तो विचार भी सिद्ध नहीं होता, क्योंकि दोनों का प्रमाण सहज प्रत्यय है। इस प्रकार केवल शून्य ही रह जाता है। बौद्ध दर्शन में सर्वास्तित्ववादी तथा शून्यवादी-दोनों ही भौतिकवादी मत की पुष्टि करते हैं। लेकिन निर्वाण को मान लेने के कारण उनका भौतिकवाद अपरिणत रह जाता है। तत्कालीन समाज का अन्तर्विरोध ही इस दार्शनिक अन्तर्विरोध के रूप में प्रकाश पाता है।
*योगबल और अलौकिक शक्ति*
यहां योगादि के विषय में एक बात असङ्गत न होगी। क्या तपस्या, योग, क्रिया आदि से मनुष्य अलौकिक कार्य सम्पन्न कर सकता है? जो कुछ पहले कहा जा चुका है, उससे उत्तर स्पष्ट है-कदापि नहीं। योग की शास्त्रीय परिभाषाओं से भी उसके ऊपर प्रकाश पड़ता है पातञ्जल सूत्र की परिभाषा है-
योगश्चित्तवृत्तिनिरोधः (१।२)
पर चित्त की वृत्तियों का निरोध-यह स्वयं ही एक असम्भव क्रिया है, इसलिये एक असम्भव क्रिया से असम्भव फल प्राप्त होता है या नहीं यह प्रश्न स्वयं ही अपना है।
गीता की परिभाषा है-
योगः कर्मसु कौशलम् (२।५०)।
तिलक ने इसी परिभाषा पर जोर दिया है। स्पष्ट ही यह परिभाषा योग को अलौकिक क्षेत्र से उतारकर व्यवहार-क्षेत्र में लाने का प्रयत्न है। व्यावहारिक अर्थ में ही एक मार्क्सवादी गीता के उस श्लोक की प्रशंसा कर सकता है जिसमें मनुष्य को समदर्शी होने का उपदेश दिया गया है। लाभ और हानि, जय और पराजय, दोनों में ही उसको अविचलित रहने को कहा गया है, लेकिन मार्क्सवाद और गीता की प्रेरणाएँ भिन्न हैं। गीता की प्रेरणा है-
कर्मण्यवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन। (२।४७)
लेकिन मार्क्स के दर्शन में ईश्वर को फल सौंपने की बात नहीं आती, क्योंकि यह एक निरीश्वरवादी दर्शन है। ईश्वर में विश्वास से ही अलौकिक शक्ति की कल्पना आती है। जन्मान्तर-रहस्य इसी का एक अङ्ग है। ऐसे प्रश्नों का उत्तर 'Dialecitcs of nature नामक पुस्तक के एक अध्याय में एंजिल्स ने दिया है। प्रेतात्मा बुलाने वाले की कारस्तानियां अदालतों में कैसे खुलीं,उन घटनाओं का उल्लेख करते हए एंजिल्स ने अलौकिक शक्ति की सम्भावनाओं को प्रमाणित किया है।"

0 Comments